इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में पहली बार छात्रों को यह खास सुविधा मिलेगी। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर..
जेईई मेन में पहली बार डायबिटिक अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने बड़ी राहत दी है। ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ परीक्षा के दौरान केला, सेब, संतरा और शुगर टेबलेट ले जा सकते हैं। पहली बार सीबीएसई ने जेईई मेन जैसी परीक्षा में यह खास सुविधा दी है। हालांकि पैक्ड फूड ले जाने पर रोक जारी रहेगी।
सीबीएसई की ओर से ऑफलाइन जेईई मेन का आयोजन आठ अप्रैल को और ऑनलाइन जेईई मेन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल 2018 को होने जा रहा है। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एक दिसंबर 2017 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
नोटिफिकेशन में पहली बार सीबीएसई ने डायबिटिक स्टूडेंट्स को राहत दी है। बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक डायबिटीज से ग्रसित छात्र अपने साथ शुगर टेबलेट या फल जैसे केला, सेब और संतरा ले जा सकते हैं।