अपना खून देते सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा
- फोटो : Amar Ujala
राजपूत समाज द्वारा लगातार फिल्म 'पद्मावती' को लेकर किए जा रहे तीखे विरोध प्रदर्शन के साथ अब ब्राह्मण समाज भी मैदान पर उतर आया है।
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' की रिलीज डेट पर करणी सेना का भारत बंद का आह्वान
राजधानी जयपुर में आज ब्राह्मणों ने फिल्म के विरोध में खून से हस्ताक्षर किए। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग शहर के राजमंदिर सिनेमा हॉल के सामने इक्ट्ठा हुए और पद्मावती फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' रिलीज हुई तो काट ली जाएगी दीपिका की नाक - करणी सेना
ये भी पढ़ें: पद्मावती: जो रोज बदलते हैं शौहर वो क्या जानें जौहर - कालवी
सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्राह्मण समाज किसी फिल्म के विरोध में आगे आया है और खिलाफत करने के लिए अपना खून दिया है। उन्होनें कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा मानव सेवा के उद्देश्य से खून दिया है, मगर ऐसा पहली बार है कि किसी अन्य मामले में ब्राह्मण खून बहा रहा है।
ये भी पढ़ें: 'पद्मावती' पर राजपूतों की चेतावनी, 'सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर रचा जाएगा'