जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में लड़के-लड़की के होटल के कमरे में जहर पीने का मामला सामने आया है। दोनों होटल में रुके हुए थे। इस दौरान दोनों ने जहर पी लिया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
बता दें कि लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़के का इलाज जारी है। वहीं, लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। सिंधी कैंप थाना पुलिस होटल के कमरे में पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
वहीं, पुलिस होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जहर पीने के कारण का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।