फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नेताओं को देखकर भड़क गई गाय माता ! भाजपा विधायक से रस्सी छुड़ाकर भागी

Mon, 19 Sep 2022 02:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में एक विधायक गाय लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे लेकिन गाय उनसे रस्सी छुड़ाकर भाग गई। ऐसे में गहलोत सरकार को घेरने आए नेता खुद सवालों से घिर गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक से रस्सी छुड़ाकर भागी गाय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के बाहर सोमवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक लंपी बीमारी को लेकर गहलोत सरकार का विरोध जताने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक सुरेश रावत एक लंपी पीड़ित गाय लेकर विधानसभा पहुंचे। गाय विधायक से रस्सी छुड़ाकर भाग गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गाय को पकड़ने के लिए विधायक और अन्य लोगों ने दौड़ भी लगा दी लेकिन गाय किसी के हाथ न आई। मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेश रावत ने गाय भागने पर भी सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि गाय माता सरकार से नाराज हैं, इसीलिए वो विधानसभा नहीं आना चाहती। यही कारण था कि वह यहां से चली गईं। 


वहीं विधायक से जब सवाल किया गया कि क्या गाय माता भाजपा से नाराज नहीं हैं? जो लंपी बीमारी पर शांत हैं तो विधायक ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वो लगातार गौ सेवा भी कर रहे हैं और हर भाजपा विधायक ने 10 लाख रुपए विधायक कोष से दिए भी हैं। इसको लेकर भाजपा बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें