फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: राज्यवर्धन सिंह राठौर का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- राजस्थान में चल रहा 'अंधा कानून'

Sat, 10 Jul 2021 04:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि देश में देश का कानून चलता है, लेकिन राजस्थान में अंधा कानून चलता है। 2019- 2020 के देश में अपराध के जो आंकड़ें हैं, उनमें राजस्थान दुर्भाग्य से प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौर - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में देश का कानून चलता है, लेकिन राजस्थान में अंधा कानून चलता है। 2019- 2020 के देश में अपराध के जो आंकड़ें हैं, उनमें राजस्थान दुर्भाग्य से प्रथम स्थान पर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार का एक ही लक्ष्य है, सत्ता में बने रहना। इसकी वजह से ही उन्होंने सबको खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं। वर्ष 2020 तक महिलाओं से जो अत्याचार हुए हैं, उन मामलों में करीब 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्थान कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है।



उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था तो उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ-साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थी। क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें