फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है, बोले प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 09 Oct 2017 06:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक परनामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी विकास को लेकर जनता के बीच जाएगी। बीजेपी ने गरीबों और जनता की योजनाओं को बखूबी लागू किया है। यह कहना है राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का।
विज्ञापन


अशोक परनामी आज अलवर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के काम में कहीं भी पीछे नहीं है। तीन साल में अलवर लोकसभा क्षेत्र में सांसद कोष द्वारा जमा धनराशि खर्च नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सांसद कोष खर्च करने का एक जरिया होता है, लेकिन कार्य राजस्थान सरकार के द्वारा ही होता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अलवर के सांसद महंत चांदनाथ को कैंसर हो गया था, इस कारण राशि खर्च नहीं हो पाई। ईएसआई मेडिकल कॉलेज के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने  केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से बात की है और शीघ्र ही इस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले साल पंडित दीनदयाल शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्य एवं गरीबों की योजनाओं को लेकर हुए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें