फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठे बदलाव का साक्षी बना ये शहर, हुआ कुछ खास

Sun, 08 Oct 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीकर में स्थापित हुई मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीकर शहर रविवार को अनूठे बदलाव का साक्षी बना। यहां देश मे पहली बार भगवान महावीर की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थान पर स्थापित किया गया। शहर के तापडिया बगीची  के पास नवनिर्मित अहिंसा स्‍थल का रविवार को सभी धर्मों के धर्म गुरुओं और संतों के सानिध्‍य में लोकापर्ण किया गया।
विज्ञापन


केशर महावीर ट्रसट की ओर से निर्मित अहिंसा सथल का तरूण मुनि महाराज के सानिध्‍य में हुए लोकार्पण समारोह में धर्म गुरू आचार्य लोकेश मुनि गोस्‍वामी, सुशील महाराज परमजी‍त सिंह चंडोक, बौद्ध भिक्षु संत सेनाजी, फादर विक्‍टर व इमाम उमर अहमद इलयासी भी बतौर अतिथि मौजूद रहे।  

इस मौके पर हजारों की संख्या में विभिन्‍न धर्मों के धर्मावालंबी मौजूद थे। सभी ने अहिंसा के रास्‍तो को अपनाने व देश में भाईचारे का पैगाम देने का आहवान किया। सभी ने एकसुर में शांति कायम करने की पैरवी की और अमनचैन बढाने में सभी को सकारात्‍मक सहयोग देने का आहवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें