फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कल जागरुकता रैली 

Mon, 19 Jun 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
yoga - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


इस शिविर में आयुर्वेद संस्थान के प्रोफेसर कमलेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के  उपलक्ष में 20 मई को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर से सुबह 6 बजे योग के लिये जागरुकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयुर्वेद के डॉक्टर्स व छात्र शामिल होंगे। यह दौड़ संस्थान के स्पोर्टस ग्राउंड से शुरु होकर सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़ और हवामहल होते हुए वापस एनआईए के मैदान पहुंचेगी।

प्रोफेसर डॉक्टर कमलेश ने बताया कि भारतीय साहित्य के खजाने में योग एक प्राचीनतम एवं विख्यात विधा है। प्राचीन समय में जनसामान्य के लिये योग धर्म, संस्कृति, विश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का विषय था। कमलेश शर्मा ने बताया कि 11 दिसम्बर, 2014 में 193 में से 177 देशों ने योग का समर्थन किया। उसके बाद 21 जून, 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जाने लगा ।  
विज्ञापन

इस अवसर पर शर्मा ने रोजाना 35 मिनट करने की सलाह देते हुए प्रतिभागियों को 19 महत्वपूर्ण आसनों के की जानकारी दी । इस शिविर में केंद्र सरकार के विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और योग का अभ्यास किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें