फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मैं संत, न कथावाचक, मैं तो गधा हूंः आसाराम बापू

Thu, 14 Sep 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आसाराम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम एक बार फिर मीडिया के सवालों पर झल्ला गए।
विज्ञापन


दरअसल आसाराम से मीडियाकर्मियों द्वारा एक सवाल पूछा गया था, जिसे लेकर उन्होंने ये चौंका देने वाला जवाब दिया। मीडियाकर्मियों ने अखाड़ा परिषद द्वारा उन्हें फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल करने पर प्रतिक्रिया पूछी थी। इस पर आसाराम ने अपने आप को गधा करार दे दिया।

आसाराम नियमित सुनवाई के लिए जोधपुर अदालत परिसर में थे। अदालत में घुसने से पहले ही मीडिया ने सवाल करना शुरू कर दिया था। अदालत में घुसने से पहले उन्होंने कहा कि 'न मैं संत हूं और न ही कथावाचक, मैं तो गधा हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया ने वापस पूछा कि खुद को गधा क्यों कह रहे हो आप, तो...

asaram bapu
​आसाराम से जब दोबारा पत्रकारों ने पूछा कि आप अपने आप को 'गधा' क्यों कह रहे हैं, तो इसपर आसाराम बिना कुछ बोले गुस्से में तिलमिलाते हुए चले गए। हालांकि मीडिया ने कल भी उनसे फर्जी बाबाओं की लिस्ट के बारे में बात करनी चाही थी, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली थी।

आसाराम के वकीलों ने अखाड़ा परिषद द्वारा जारी की गई फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आसाराम व उसके बेटे नारायण साईं का नाम भी शामिल करने से खासा नाराजगी जताई है और इसके विरोध स्वरूप उन्होनें परिषद के लोगों काफी अपशब्द भी कहे हैं। 

गौरतलब है कि कथित धर्म गुरू आसाराम बीते चार वर्षों से जोधपुर की जेल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें