बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में आज दूसरे दिन भी अंतिम बहस सरकार की ओर से समयाभाव के चलते पूरी नहीं हो पाई है। अब अगली बहस 18 सितम्बर को होगी।
सरकार की ओर से आज अभियोजन अधिकारी भवानीसिंह ने तीन गवाहों के बयानों को पढ़ा, वहीं हथियार जब्त करने एवं अन्य कार्यवाही से सम्बंधित पक्ष रखा है। इसमें दिनेश घावरे व एफएसएल रिपोर्ट को लेकर भी पक्ष रखा गया है। इस मामले में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्र भी आरोपी हैं।
जोधपुर के लूणी थाना अन्तर्गत कांकाणी गांव की सरहद पर 1 व 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को दो काले हिरणों के शिकार करने के मामले में आखिरकार अब अंतिम बहस शुरू हो चुकी है। लगातार दो दिन से सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी भवानी सिंह भाटी ने बयान पढाए और बहस की है। इस मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफअली खान, सोनाली बेन्द्रे, नीलम व तब्बू के खिलाफ शिकार करने का आरोप है।