फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वकील के आरोप, चार मंत्रियों ने करवाई आनंदपाल की हत्या

Fri, 30 Jun 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
आनंदपाल मामले में वकील एपी सिंह ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया है कि आनंदपाल की हत्या सरकार में बैठे चार मंत्रियों ने करवाई है। हालांकि, उन्होंने मंत्रियों के नाम बताने से इनकार कर दिया।


एपी सिंह आज शाम यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आनंदपाल के पास इन मंत्रियों के राज थे और इन मंत्रियों को उसने ही इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास आनंदपाल और इन चारों मंत्रियों की बातचीत और संपर्क के सबूत हैं और इन्हें वे समय आने पर कोर्ट में पेश करेंगे।

अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि आनंदपाल सरकार के भरोसे रहा इसलिए वह मारा गया। वह मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल और मुख्य सचिव के भरोसे रहा। वह मीडिया के सामने सरेंडर कर देता तो आज वह जिन्दा होता। वकील ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि एम्स के चिकित्सक नहीं होंगे तो पोस्टमार्टम नही करवाएंगे। सिंह ने मुठभेड़ के मुखिया दिनेश एमएन पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तंवर, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीतसिंह मामडोली सहित उम्मेद सिंह करीरी, किशन सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें