फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पहुंची हिंसा, डेरा समर्थकों ने बिजलीघर और बोलेरो को लगाई आग

Fri, 25 Aug 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में बोलेरो को लगाई आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान के पंजाब से लगती सीमा पर स्थित श्रीगंगानगर में भी उनके समर्थक उग्र हो गए।
विज्ञापन


समर्थकों ने यहां एक बिजली घर और एक वाहन को आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार, यौन शोषण के मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद श्रीगंगानगर में डेरा सच्चा सौदा के समर्थक समूहों में सड़कों पर उतर आए।

इनमें से एक समूह ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के सिटी तृतीय के आॅफिस को आग के हवाले कर दिया। इससे यह कम्प्युटर, फर्नीचर आदि जलकर खाक हो गए। इसके बाद ये लोग एक अन्य आॅफिस में खड़ी एईएन की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। डेरा समर्थकों ने यहां पुरानी आबादी स्थित रोजगार कार्यालय में भी आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लगाई

श्रीगंगानगर में अलर्ट, पुलिस गश्त बढ़ाई - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समर्थकों को खदेड़ा। इसके बाद श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बाजार बंद हो गए और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। डेरा समर्थक समूहों में शहर में घूम रहे हैं और पुलिस उनके पीछे-पीछे है। कलक्टर और एसपी भी स्थिति पर ​नजर बनाए हुए हैं।

एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा धारा 144 लगाई गई है। श्रीगंगानगर में ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पंजाब हरियाणा मार्ग से जाने वाली रेल और बसों के रूट बदले गए हैं। पंजाब राज्य सीमा को सील है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें