गणेश चतुर्थी पर हर कोई गणपति को मनाने में लगा है। आज हम बताते हैं ऐसे गणेशजी की महिमा जो अपने भक्तों को घर भी देते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां जो भक्त अपने हाथों से जैसा घर बनाता है उसे भगवान गणेश वैसा ही घर प्रदान करते हैं।
इस मंदिर में आने वाले भक्त मंदिर के आस-पास बिखरे पत्थरों से अपना मनचाहा घर बनाते हैं। इसके बाद प्रार्थना करते हैं कि जैसा घर उन्होंने मंदिर में बनाया है वैसा ही घर उनका स्वयं का भी जल्दी बना दें। हर साल गणेश चतुर्थी के दिन भव्य मेला भरता है जिसमें श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने और घर की मनोकामना के साथ आते हैं। यहां बात कर रहे हैं जैसलमेर से 12 किलोमीटर दूर चुंधी स्थित भगवान गणेश मंदिर की, जहां दूर-दूर से आए भक्त यहां भगवान के दर्शनों के बाद पत्थरों से घर बनाते हैं।