सुनसान इलाके में एक जली हुई लाश ने सनसनी मचा दी। एक राहगीर ने लाश देखी और फिर पुलिस को सूचना दी। ये लाश पुलिस के लिए गुत्थी बन गया।
दरअसल, जयपुर के भांकरोटा इलाके में केशवपुरा के पास एक युवक का जला हुआ शव मिला। शव को एक राहगीर ने देखा,उसने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। लाश की खबर इलाके में सनसनी की तरह फैल गई। लोगों ने देखा कि शव बुरी तरह जला हुआ था, उसकी पहचान करना भी मुश्किल था। ऐसे में लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मौके पर पहुंची भांकरोटा थाना पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा दिया है। पुलिस का मानना है कि इस युवक की हत्या कहीं और की गई है और जलाकर लाश यहां पटकी गई है। पुलिस ने आस पास के इलाके को गुमशुदा लोगों की लिस्ट भी तलाशनी शुरू की है। फिलहाल जांच जारी है।