फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लाख की दिनदहाड़े लूट, शिकार बने युवकों पर पुलिस ने इसलिए कसा शिकंजा

Thu, 20 Jul 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद शिकायतकर्ताओं को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाइक से आए बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने वाले युवकों से 64 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद पुलिस ने इस वारदात का शिकार बने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जानिए क्यों...
विज्ञापन


अजमेर में बैंक के एटीएम में कैश डालने वाले दो युवकों से बाइक पर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े 64 लाख रुपए लूट लिए। वारदात क शिकार बने वरूण ने बताया कि वह अपने साथी गणेश के साथ आईसीआईसीआई बैंक से रुपए निकलवाकर एटीएम में डालने जा रहे थे। 

बजरंगगढ़ चौराहे के पास पल्सर बाईक पर आए दो युवकों ने उन्हें कट मारा और एक्टिवा पर रखा रुपए का बैग छीनकर भागने लगे। उन्होंने भी बैग खींचा, लेकिन वह रुपए लेकर भाग छूटे। बैग में 64 लाख रुपए थे। इसकी सूचना उन्होंने क्रिश्चनगंज थाने में दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को लग रही झूठी कहानी

डेमो इमेज
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की। क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने तुरंत उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। डीएसपी राजेश मीणा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों से पूछताछ की। 

वहीं क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि दोनों युवकों के बयानों में विरोधाभास है। वह जिस जगह वारदात होने की बात कह रहे हैं वह भीड़भाड़ वाला इलाका है। आस-पास के लोगों से जब पूछा गया तो उन्होंने वारदात होने से इंकार किया है।  

ऐसे में दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवकों ने ही रुपए हड़पने को लेकर यह झूठी कहानी गढ़ी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें