फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट पर खोजा 'रामदेवरा' और अमेरिका से जैसलमेर चली आई ये स्टूडेंट्स

Wed, 30 Aug 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमेरिका से जैसलमेर पहुंची एलिसी,टेरेसा और इज़ी बाबा के दर्शनों के बाद खिलखिलाते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामदेवरा मेले की गूंज सात समंदर पार भी दूर विदेशों में भी पहुंच रही है। इस मेले की लोकप्रियता सुनकर अमेरिका से तीन छात्राएं जैसलमेर स्थित  रामदेवरा आ पहुंची।
विज्ञापन


अमेरिका से आई तीनों छात्राओं ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के  अटलांटा,एरिजोना व न्यूयॉर्क में रहकर ग्रेजुएशन का कोर्स कर रही एलिसी, टेरेसा और इज़ी ने बताया कि इंटरनेट पर उन्हें जानकारी मिली की राजस्थान के जैसलमेर शहर में बाबा रामदेव का मेला चल रहा है जिसमे सभी धर्मों के लाखों लोग शिरकत करते हैं।

उन्हें जानकारी मिली कि यहां भारत की विविधता में एकता की झलक देखने को मिलती है ऐसे में तीनों छात्राएं अपने आप को सात समंदर पार से रामदेवरा आने से नहीं रोक पाई व जूनून आस्था व श्रद्धा की भक्ति से लबरेज तीनों ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधी के दर्शन कर बाबा की पूजा अर्चना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते जाते कहा हम रोज बाबा की पूजा करेंगे

बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
बाबा के दर्शन करके उत्साहित तीनों छात्राओं ने बताया कि अमेरिका जाकर भी प्रतिदिन बाबा की प्रतिमा की पूजा करेंगी इसलिए मेला मैदान से उन्होंने पूजा सामग्री सहित अन्य वस्तु की खरीददारी भी की।

समाधि पर मिश्री,काजू,बादाम व अखरोट सहित पचरंगी ध्वज चढ़ाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा रामदेव के जीवन इतिहास के बारे में स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली।उन्होंने कहा कि भारत वास्तव में अनूठा देश है जहां सभी धर्मों के लोग प्रेम प्यार के साथ रहते हैं। 

भारत की संसस्कृति सभ्यता देखने लायक है। रामदेवरा से जोधपुर तक सड़क पर रेलमपेल लगी है लोग अपने इष्टदेव के दर्शन करने की आस लिए सैंकड़ों किलोमीटर का सफर शरीर पर कष्ट पीड़ा सहन करके भी हस्ते मुस्कराते ऐसे आ रहे है जैसे कुछ हुआ ही नही हो। बाबा की भक्ति व आस्था निराली है जो कहीं नही देखने को मिलती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें