फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में हंगामा: 15 छात्रों को 3 जून तक भेजा जेल

Sat, 20 May 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तोड़फोड़ व पथराव करने वाले छात्रों में से 15 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बी.कॉम थर्ड ईयर के पेपर लीक होने के बाद परीक्षा तिथि बदले जाने का छात्र विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रों का विरोध उग्र हुआ तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके साथ ही छात्रों ने भारी हंगामा किया। उन्होंने पथराव किया जिसमें मोतीडूंगरी थानाधिकारी के सिर पर चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम पन्द्रह छात्रों को गिरफ्तार किया था। इन छात्रों में मेहराज चौधरी, रामचरण चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अखिलेश पारीक, हंसराम मीणा समेत अन्य छात्र शामिल हैं।

छात्रों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। एसीएमएम 2 न्यायाधीश अनिता ने इन छात्रों की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 3 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने छात्रों के कृत्य को गंभीर माना है। जिसके चलते उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को छात्रों ने विवि परिसर में उग्र प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में पुलिस अधिकारी चोटिल हुए थे। उधर कुलपति सचिवालय के बाहर भी प्रदर्शन के दौरान विवि की सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा। कुलपति की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें