फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅपरेशन मिलाप: अलवर, कोटा और बाड़मेर में 35 बच्चों को कराया मुक्त

Sat, 20 May 2017 03:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
प्रदेश में आॅपरेशन मिलाप के तहत मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने अलवर, कोटा और बाड़मेर में शनिवार को भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया। टीम ने करीब 35 बच्चों को बाल श्रम के दलदल से मुक्त करवाया।
विज्ञापन


अलवर में बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी विरोधी यूनिट सहित चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वाधान में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए टीम ने आॅपरेशन चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों से 15 बच्चों को रेस्क्यू किया, जो मंदिर और चौराहों के समीप भीख मांग रहे थे। पकड़े गए बच्चों से चाइल्ड लाइन में पूछताछ की गई और बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें भिक्षावृत्ति के दलदल में नहीं धकेलने के लिए समझाइश की गई।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के थानाधिकारी रूप राम मीणा, बाल कल्याण समिति के श्रवण सिंगल सहित चाइल्ड लाइन के समन्वयक सतीश चौधरी की टीम ने इस अभियान को निरंतर चलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


उधर, कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र से 15 से ज्यादा बाल श्रमिक और बाड़मेर के धोरीमन्ना पुलिस ने 5 बच्चों को संरक्षण में लिया है। ये बच्चे ढाबे, भिक्षावृत्ति और चाय की थड़ियों पर काम करते पाए गए। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के आदेश पर 15 मई से 15 जून तक ऑपरेशन मिलाप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत टीम प्रदेशभर में बालश्रमिकों को मुक्त कराने की कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें