फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉप26 सम्मेलन: सूट-टाई पहने इस देश के मंत्री ने समुद्र में खड़े होकर दिया पर्यावरण पर भाषण, जानें क्यों 

Mon, 08 Nov 2021 08:28 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

अपने इस तरीके से साइमन ने तुवालु के आसपास समुद्र के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जाहिर की है। तुवालु प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा द्वीप देश है, जिस पर जलवायु परिवर्तन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
कॉप26 समिट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन पर जारी कॉप26 बैठक में तुवालु के विदेश मंत्री अलग ढंग से भाषण देते नजर आए। उन्होंने सूट-टाई पहने हुए समुद्र के पानी में खड़े होकर बैठक को संबोधित किया। उनके इस तरह से भाषण देने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उसमें उन्हें अपनी ट्राउजर्स को घुटनों तक मोड़े समुद्र के पानी के बीच खड़े देखा जा सकता है। अपने इस तरीके से साइमन ने तुवालु के आसपास समुद्र के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जाहिर की है। गौरतलब है कि तुवालु प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा द्वीप देश है, जिस पर जलवायु परिवर्तन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 

कोफे ने अपने भाषण में तुवालु की इन समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका देश जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर तरह के कदम उठा रहा है। कोफे ने अपने इन कदमों का ब्योरा भी दिया। गौरतलब है कि कॉप26 समिट में कई बड़े देशों ने ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को जल्द से जल्द कम करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें