फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सत्ता का संग्राम : क्या फूलन देवी पर बयान देकर भाजपा प्रवक्ता ने गलती कर दी? पढ़िए कैसे अखिलेश यादव ने बनाया मुद्दा

Sun, 28 Nov 2021 03:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से फूलन देवी के नाम की एंट्री हुई है। विपक्ष और खासतौर पर समाजपादी पार्टी ने इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। पढ़िए क्या है पूरा माजरा? 
विज्ञापन
फूलन देवी को लेकर भाजपा प्रवक्ता के बयान ने सियासी बाजार गर्म कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइव टीवी डिबेट में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व सांसद फूलन देवी पर बयान देकर सियासी बाजार को फिर से गर्म कर दिया है। बयान को मुद्दा बनाकर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा है। दोनों ने भाजपा को महिला और निषाद समाज का विरोधी बताया है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने क्या कहा? 
एक टीवी डिबेट में चर्चा करते हुए भाजपा के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता से कहा, 'फूलन देवी क्या थी? ऑफिशियली डकैत थी न? जिसके ऊपर 20-20 लोगों को खड़े करके गोली मारने का आरोप था। उसपे से सारे मुकदमे वापस लेकर सांसद बनाया।' 

त्रिवेदी के बयान पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि फूलन देवी पर अत्याचार हुआ था। उनके साथ बीस लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। उन अत्याचारों पर ये उनका प्रतिकार था। इसपर त्रिवेदी ने कहा कि क्या- अत्याचार का बदला लेने के लिए 20 लोगों को खड़े करके गोली मार दी जाएगी? 
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव और ओपी राजभर ने क्या कहा? 

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। कहा कि भाजपा दलित और महिला विरोधी पार्टी है। अखिलेश यादव ने लिखा, 'भाजपा की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। स्व. फूलनदेवी जी के खिलाफ अपशब्द बोलकर भाजपा प्रवक्ता ने संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान करने की कोशिश की। लेकिन सपा के प्रवक्ता ने उनकी बोलती बंद कर दी। 22 के चुनाव में निषाद समाज भाजपा को हरा देगा।' 

वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लिखा, 'भाजपा हमेशा महिला विरोधी रही है। बलात्कारियों और शोषणकर्ताओं के साथ मज़बूती से खड़ी रहती है। स्व०फूलन देवी जी जो संघर्ष और क्रांति की प्रतिमूर्ति थी। भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले इस अपमान को कैसे बर्दाश्त कर रहे है। 2022 में पिछड़ा,दलित समाज इस अपमान का बदला वोट की चोट से लेगा।'
विज्ञापन

चुनाव में बनेगा मुद्दा?

फूलन देवी निषाद समाज से आती थीं। उत्तर प्रदेश में करीब 5% आबादी निषाद समाज से आती है। इन वोटर्स को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संजय निषाद की निषाद समाज पार्टी से गठबंधन भी कर रखा है। हालांकि संजय निषाद खुलकर फूलन देवी का समर्थन करते आए हैं। 

फूलन देवी के नाम से अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट न्यास के गठन का ऐलान कर चुके हैं। इस न्यास के जरिए फूलन  देवी का स्मारक और पार्क बनाने की बात कही है। यही नहीं, पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि दिल्ली में जहां फूलन देवी की हत्या हुई थी, वहीं पर उनकी मूर्ति लगाई जाएगी। फूलन देवी की संपत्ति हड़पने वालों को जेल भिजवाने की बात भी बोल चुके हैं। ऐसे में फूलन देवी पर भाजपा प्रवक्ता की इस टिप्पणी को विपक्ष चुनावी मुद्दा बनाकर निषाद वोटर्स को अपनी ओर करने की कोशिश कर सकती है। सुहेलदेव समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर पहले ही संजय निषाद को अपने साथ जुड़ने का ऑफर दे चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें