कभी-कभी इंसान सनक में इस कदर डूबा होता है कि वो सबकुछ मिटा देने वाले कदमों को उठाने से पहले एक बार भी नहीं सोचता। ऑस्ट्रिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी मां, भाई, तीन बच्चे और दो कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा।
दिल को दहला देने वाले इस मामले में महिला का खूनी खेल यही शांत नहीं हुआ, उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इतना ही नहीं महिला ने इसके बाद खुद को भी खत्म कर डाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्या करने वाली महिला का नाम मार्टिना है और घर में रहने वाले सदस्यों में मां मैथिल्डे (59), भाई पीटर (41) बच्चे सेबेस्टियन(10), फेबियन(9) और मिशेल(7) शामिल थे। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक महिला ने गोली मारकर पहले घर के बड़े सदस्यों का कत्ल किया, फिर उसके बाद मासूम बच्चों को अपनी बंदूक का निशाना बनाया।
घर में पड़ी थी लाशें और वो कर रही थी मस्ती
murder
- फोटो : Mirror
जिंदगियों के खात्मे का खेल चुकी महिला को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। उसने हत्या के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन किया और कथित तौर पर उसके साथ सेक्स किया। चौंका देने वाली बात ये है कि घर में लाशे पड़ी हुई थी और महिला को इसका जरा भी डर नहीं था।
इतना ही नहीं इस दौरान घर आए ब्वॉयफ्रेंड को भी इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि घर के दूसरे कमरों में कंबल के अंदर लाशे लिपटी हुई हैं। लेकिन, ब्वॉयफ्रेंड के जाने के बाद उसने खुद को भी मौत को गले लगा लिया।
कंबल में लिपटी मिली बच्चों की लाश
- फोटो : Mirror
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वे घटनास्थल पहुंचे, तो घर के एक कमरे में बच्चों की लाश कंबल में लिपटी हुई मिली। महिला ने अपने जुर्म को छुपाने के लिए हर कोशिश की। बच्चों के स्कूल प्रशासन ने बताया कि उन्हें कॉल आई और कहा गया कि उनकी दादी का देहांत हो गया है, इसलिए वे कुछ दिनों तक स्कूल नहीं आ पाएंगे।
सूत्रों के अनुसार महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि इस पूरे खूनी खेल में मार्टिना के ब्वॉयफ्रेंड का कोई हाथ नहीं है।