एक ऐसी प्रेमी कहानी कि हैवान भी थर्रा जाए
- फोटो : demo
वो प्यार में थी इसलिए प्रेमी को उसने सब कुछ न्योछावर कर दिया। अपनी आबरू प्रेमी के हवाले कर दी। साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। प्रेमी की हां उसकी हां, प्रेमी की ना उसकी ना बन गई। लेकिन उस दिन जब लैपटॉप पर प्रेमी के साथ बिताए गए बेहद निजी पलों को अश्लीलता के चलचित्र में देखा तो दिमाग की नसें जम गईं। पैरों के तले जैसे जमीन खिसक गई। सोचने-समझने की सामर्थ्य ने दम तोड़ दिया और उसे जिंदगी जो सबसे अजीज था, उसे अपने ही हाथों से मौत के घाट उतार दिया। वो भी ऐसे कि हैवान भी थर्रा जाए।
न्यूज एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक 24 वर्षीय फातिमा अख्तर सोनाली को प्रेमी की निर्मम हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। ये अपने आप में एक दुर्लभ मामला है जब किसी महिला को मौत की सजा मिली हो। लेकिन फातिमा के अपराध की दास्तां इतनी भयाभय है कि जज को सजा सुनाते वक्त ये कम ही लगी होगी।
फातिमा के वकील काजी सब्बीर अहमद के मुताबिक प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। यही नहीं फातिमा के साथ बनाए यौन संबंधों की वीडियो क्लिप भी उसने बना ली थी। फातिमा को इस बात की जानकारी नहीं थी।
लेकिन जब लैपटॉप पर प्रेमी के साथ बिताए निजी पलों का वीडिया देखा तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। होश फाख्ता तब हो गए जब किसी और की बाहों में प्रेमी को दूसरे वीडियो में देखा। प्यार करने वाली प्रेमिका प्रेमी के खून की प्यासी बन बैठी। पहले उसने साजिश रची फिर वारदात को अंजाम दे दिया।