फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में बिजनेस के नाम पर एनसीपी नेता को 85 लाख का चूना

Thu, 31 Mar 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • लुट गए नेता जी, दो बदमाश लगा गए लाखों का चूना
  • बिजनेस के नाम पर 84 लाख 57 हजार रुपए की ठगी
  • दुबई में व्यापार करने के दिखाए थे सपने, अब हैं फरार
  • एनसीपी नेता ने दर्ज कराई पुलिस में रिपोर्ट, जांच शुरू
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत मोहनलाल खाबिया, एनसीपी नेता - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में बड़े से व्यापार के हसीन सपने दिखाकर उन दोनों ने एनसीपी नेता से 84 लाख 57 हजार रुपए ऐंठ लिए। दोनों ने नए साल की शुरूआत से व्यापार शुरू करने की बात कही थी। लेकिन मार्च बीतने को है, व्यापार तो छोड़िए और उन दोनों का भी कुछ अता-पता नहीं हैं। 
विज्ञापन


ठगी के इन आरोपो को लेकर एनसीपी नेता ने जब पुलिस स्टेशन में दस्तक दी तो सब भौचक्के रह गए। मिडडे की खबर के मुताबिक पुणे के एनसीपी नेता और पुणे नगर निगम शिक्षण मंडल के सदस्य लक्ष्मीकांत मोहनलाल खाबिया को दो बदमाशों ने ठगी का शिकार बनाया।

48 वर्षीय खाबिया ने पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में जिन दो लोगों के खिलाफ ठगी के आरोपों में मामला दर्ज कराया है उनके नाम मणीशंकर और हमीद सबेरी हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक दोनों आरोपी हैदराबाद के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वास हनन आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में हैं लेकिन दोनों का सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

बिजनेस मीट के मित्रों के जरिए मिले थे दोनों

'जिन पर किया भरोसा उन्होंने ही कर दिया विश्वासघात' - फोटो : facebook
मीडिया से बात करते हुए खाबिया ने बताया कि दोनों आरोपियों से उनकी मुलाकात बीते साल एक बिजनेस मीट में हुई थी। दोनों विश्वासपात्र मित्रों के जरिए मिले थे। बाद में दोनों ने व्यापार करने का प्रस्ताव रखा जो खाबिया को पसंद आया। लेकिन उस वक्त खाबिया को इस बात जरा भी इल्म नहीं था कि वही लोग उन्हें तगड़ा चूना लगा देंगे। खाबिया की मानें को उनके 84 लाख और 57 हजार पर आरोपियों ने हाथ साफ कर दिया।

खाबिया के मुताबिक उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ जब दोनों आरोपियों ने उनके फोन कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया। इससे पहले दोनों व्यापार में देरी की बात करते आ रहे थे। बाद में दोनों ने खाबिया को ब्लॉक भी कर दिया।

खाबिया के लिए इतना इशारा काफी था कि उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी फरार हैं, उन्हें तलाशने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें