फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक को गले लगाने पर सऊदी अरब में महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

Sun, 15 Jul 2018 05:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने और स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की आजादी भले ही मिल गई हो, लेकिन अभी कई रूढ़िवादी जंजीरों से वे जकड़ी हैं। जहां दुनिया के अधिकतर देशों में खुलकर जीने की, दोस्तों से मिलने की पूरी आजादी है, वहीं सऊदी में एक महिला को पुरुष गायक को गले लगाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक, गायक माजिद अल-मोहनदीस पश्चिमी शहर ताइफ में एक समारोह में गाना गा रहे थे तभी महिला मंच पर दौड़ती हुई चली गई। इस घटना का जारी वीडियो में महिला गायक को पकड़ी हुई है और उसे सुरक्षाकर्मी खींच रहे हैं। 

गौरतलब है कि सऊदी अरब में महिलाओं को किसी गैर पुरुष के साथ सार्वजनिक स्थल पर मिलने की मनाही है। इस घटना पर मोहनदीस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इराक में जन्मे इस गायक को सऊदी नागरिकता भी मिली है। घटना के बाद भी उन्होंने अपने कार्यक्रम को जारी रखा। सऊदी के अखबार ओकज और ईएफ समाचार एजेंसी को पुलिस ने बताया कि एक सरकारी अभियोजक अब महिला के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों पर विचार करेगा। 
विज्ञापन


क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाएं हैं। जिसमें देश में सार्वजनिक समारोहों में महिलाओं के शामिल होने, कार चलाने, कंसर्ट और फुटबॉल मैच देखने की इजाजत आदि शामिल है। साथ ही दिसंबर के महीने में पहली बार महिला गायिका, लेबनान की स्टार हिबा तावाजी का कंसर्ट का आयोजन किया गया।  

पिछले साल शुरू किए गए विजन 2030 के तहत तेल पर निर्भर इस अर्थव्यवस्था का सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों पर घरेलू खर्च 2.9 से बढ़ाकर 6 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सबके बावजूद सऊदी में महिलाओं पर कई प्रतिबंध जारी हैं और महिलाओं को सख्त ड्रेस कोड का पालन करना होता है। जिस महिला ने सिंगर मोहनदीस को गले लगाया वो नकाब पहने हुए थी। शराबबंदी, शालीन कपड़े पहनने और महिलाओं को लेकर कड़े कानून हैं। 
विज्ञापन


वीडियो ः

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें