फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते से बलात्कार कर फांसी पर चढ़ाया, आरोपी को ढूंढ़ने पर 3 लाख का ईनाम

Wed, 30 Mar 2016 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कुत्ते से रेप और हत्या - फोटो : डेलीमेल
विज्ञापन
जब जानवर कोई इंसान को मारे
विज्ञापन

कहते हैं दुनिया में वहशी उसे सारे
एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है
चुप क्यूं है संसार...

फिल्म हाथी मेरे साथी के लिए गीतकार आनंद बख्शी ने ये गाना हाथी के किरदार के लिए लिखा था। लेकिन आज एक और बेजुबान जानवर की मौत पर ये पक्तियां सटीक बैठती हैं। 

ये तस्वीर हालांकी उस बेजुबान की नहीं है, लेकिन उसी के जैसे किसी एक की है। ये जानकर ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं कि 21वीं सदी की तरक्की पसंद दुनिया में एक कुत्ते का रेप होता है और फिर उसे पेड़ लटकाकर मार दिया जाता है।
विज्ञापन


खबर इसलिए विचलित करती है क्योंकि ये अपने आप में असामान्य अपराध है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं करते हैं। हम महिलाओं-बच्चियों के प्रति हो रही यौन हिंसाओं की दुहाई देते नहीं थकते हैं लेकिन अंग्रेजी साइट फॉक्स61डॉट कॉम की खबर ये भी तस्दीक कर रही है कि जानवरों की जमात से इंसान के लिए सबसे बफादार माना जाने वाला पालतू कुत्ता भी अब इंसानी हवस के आगे महफूज नहीं है।
विज्ञापन

आरोपी को दबोचने के लिए एफबीआई से मदद की गुहार

कुत्ते के आरोपी को पकड़ने के लिए 3 लाख का इनाम - फोटो : gettyimages
मामला अमेरिका के थर्सटन काउंटी का है। पिटबुल नस्ल के कुत्ते के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसे पेड़ से लटका दिया गया। दम घुटने से कुत्ते की मौत हो गई। ह्यूमैन सोसायटी ने पिटबुल के गुनहगार को पकड़ने के लिए पांच हजार यूएस डॉलर यानी करीब 3 लाख 33 हजार 525 रुपए बतौर इनाम घोषित किए हैं। मामले की गंभीरता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका की सर्वोच्च जांच एजेंसी एफबीआई की भी मदद ली जा रही है।

प्रेस रिलीज अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ नैचुरल रिसोर्सेज प्रॉपर्टी इलाके में एक साइकिल सवार पर्वतारोही को पेड़ से लटकती हुई कुत्ते लाश मिली। तफ्तीश करने पर कुत्ते के साथ बलात्कार करने की पुष्टि हुई है। 

ह्यूमैन सोसायटी के डायरेक्टर डैन पॉल ने इस वारदात की भर्तस्ना की है। डैन पॉल के मुताबिक ये अपने आप में एक भयावह स्थिति है। ये सोचकर ही घिन आती है कि सोसायटी में ऐसे लोग भी है जो इतने नीच काम को अंजाम दे सकते हैं। आखिरी क्षणों में उस बेजुबान पर जो गुजरी होगी उसे सोचकर ही मन व्यथित हो उठता है। हमें उम्मीद है इनाम के एलान से गुनहगार जरूर पकड़ा जाएगा। 

गुनहगार किसी भी तरह से बच न पाए इसके लिए इनाम की राशि दोगुनी रखी गई। इसके लिए संस्था के बोर्ड मेंबर ने अलग से राशि दान दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें