उबर चालक की एक और करतूत सामने आई है। महिला यात्री को लगातार अश्लील कमेंट पास करने वाले उबर चालक का वीडियो वायरल हो गया है।
उबर कैब चालक पर अपनी ही कैब में बैठी महिला के साथ सेक्सी बातें कर उसे रेप के लिए उकसा रहा था, लेकिन, महिला यात्री ने कैब चालक के साथ की गई बातों का वीडियो क्लिप बना लिया।
ये भी पढ़ें- नोएडा: उबर कैब में महिला पत्रकार ने बिताए खौफनाक 30 मिनट, जानें क्या है पूरा मामला?
यह घटना दक्षिण लंदन की है। जहां क्रिस्टल पैलेस से क्रॉयडन तक 23 मिनट की यात्रा के दौरान 26 साल की महिला ने वीडियो शूट किया था। इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि उबर चालक कैसे महिला को उसके खूबसूरत पैरों पर कमेंटस करके बलात्कार करने के लिए उकसा रहा है। महिला यात्री ने बताया इस दौरान मुझे इतना घृणा महसूस हुआ। उसने मुझे अपनी बहनों और परिवार के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया जो इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।