अपनी सहेली के घर से वापसी के आने के लिए बस के इंतजार में खड़ी 12वीं की छात्रा को जबरन कार में खींचकर अगवा कर लिया गया। एक अज्ञात स्थान पर कमरे में उसे बंदी बनाया गया और एक एक तीन शातिरों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा को उसी के गांव में छोड़कर सभी रफूचक्कर हो गए। युवती किसी तरह से अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए ब्यान में पीड़िता ने कहा कि वह अपनी सहेली के घर रविवार को गई थी।
वहां से वापिस आने के लिए वह बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान पीछे से काले रंग की एक गाड़ी आकर रूकी और उसमें बैठे युवकों ने जबरन गाड़ी के अंदर धकेल दिया। जिसके बाद गाड़ी में सवार युवक उसे किसी के घर ले गए।