पहले क़ातिल ने बिल्लियों की चोरी की, फिर उन्हें सताया और फिर आख़िर में उसने 18 बिल्लियों को मार दिया। ये मामला अमरीकी राज्य कैलिफ़ॉर्निया के सैन जोस शहर का है। जहां अदालत में 26 वर्षीय रॉबर्ट फ़ार्मर ने अपना अपराध कबूल किया। कोर्ट ने उसे 18 बिल्लियों को मारने के जुर्म में 16 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है। सैंटा क्लारा की सुपीरियर कोर्ट के जज ने मामले की सुनवाई के वक़्त मारी गई हर बिल्ली का नाम पढ़कर सुनाया।
विशेषज्ञों का कहना है कि एक बिल्ली के साथ यौन उत्पीड़न के सबूत भी मिले हैं. रॉबर्ट ने ये कबूल किया कि ये अपराध उसने साल 2015 में सैन जोस में किया था। वह उसी साल अक्टूबर में एक मृत बिल्ली के साथ अपनी कार में सोए हुए पाए गए थे और कार में बिल्ली के बाल के कुछ हिस्से बिखरे हुए थे।
ये बिल्लियां 2015 के पतझड़ के मौसम में सैन जोस के कैम्ब्रियन पार्क इलाके से ग़ायब हुई थीं जिनमें कई मृत पाई गईं और कुछ कूड़ेदान में।