फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के फोन में मिला कुछ ऐसा, आजीवन हो गई स्कूल से छुट्टी

Mon, 02 Jul 2018 03:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर में प्राइमरी स्कूल की एक शिक्षिका को स्कूल से मिले आईफोन में अश्लील तस्वीरें छुपाकर रखने के आरोप में आजीवन पढ़ाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसपर स्कूल से पैसे चोरी करने और स्टोनली अकादमी (अब विलोपार्क अकादमी कहा जाता है) के परीक्षा के परिणामों को प्रभावित करने संबंधी भी आरोप हैं। 
विज्ञापन


42 वर्षीय कैथरीन जोन्स को इस महीने की शुरुआत में ही शिक्षण विनियमन एजेंसी (टीचिंग रेगुलेशन एजेंसी) के एक पैनल द्वारा अस्वीकार्य व्यावसायिक (प्रोफेशनल) आचरण का दोषी पाया गया था। दो बच्चों की मां कैथरीन उस समय पकड़ में आई जब उसने अपने फोन की कुछ तस्वीरों को अपने लैपटॉप में बैकअप के लिए एक आईटी प्रोफेशनल को कहा था।  

जानकारी के मुताबिक, आईटी प्रोफेशनल जब उसके फोन का बैकअप ले रहा था, तब उसने फोन में कुछ अश्लील तस्वीरों को देखा। जबकि दो अन्य कर्मचारियों ने भी 'स्पष्ट यौन कृत्यों की तस्वीरें' और 'स्पष्ट यौन गतिविधि' को देखकर रिपोर्ट की। इसके बाद उसके खिलाफ जांच के लिए एक पैनल बिठाई गई और जांच के बाद उसे आजीवन पढ़ाने से प्रतिबंधित कर दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि जोन्स को 2012 में पदोन्नति कर प्रधानाध्यापक बनाया गया था, लेकिन दो अन्य शिक्षकों की शिकायत के बाद उसे 2016 में बर्खास्त कर दिया गया था। उसके खिलाफ अपने फेसबुक पेज पर अश्लील जोक्स और अभद्र कमेंट्स करने का भी आरोप है। साथ ही उसपर यह भी आरोप है कि उसने 2013 में अपना निजी लोन चुकाने के लिए स्कूल के शिक्षा कोष से 900 पाउंड की चोरी की थी। इन सभी मामलों में कैथरीन जोन्स को रेगुलेशन एजेंसी ने दोषी पाया, जिसके बाद उसे आजीवन  पढ़ाने से प्रतिबंधित कर दिया गया।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें