फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने के बहाने गाइड ने इतावली महिला से किया बलात्कार

Mon, 02 Jul 2018 06:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

एक 37 वर्षीय इतावली महिला ने एक टूर गाइड पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि घटना 14 जून की है। टूर गाइड ने मुंबई के जुहू इलाके में एक कैब में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने कहा कि 14 जून को मुंबई दर्शन के दौरान एक बस में वह आरोपी से मिली। उसने खुद का परिचय एक टूर गाइड के रूप में दिया।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने उसकी सेवा ली। शाम के लगभग 7 बजे जुहू में बस टूर खत्म होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने का वादा किया। आरोपी ने एक कैब बुक की और उसने पास में ही शराब खरीदने के लिए गाड़ी रोकी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ कैब में बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने इतावली दूतावास से संपर्क किया और फिर दूतावास ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जुहू पुलिस ने कहा कि बलात्कार का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता पिछले साल दिसंबर में भारत आई थी और 11 जून को मुंबई पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें