फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस राष्ट्रपति की ड्रग सूची में नाम आने वाले मेयर की दिनदहाड़े हत्या

Mon, 02 Jul 2018 04:28 PM IST
एजेंसी, मनीला
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डूटर्टे
विज्ञापन

फिलीपींस में एक मेयर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उनका नाम राष्ट्रपति रोड्रिगो डूटर्टे की ड्रग सूची में शामिल था। डूटर्टे ने ड्रग के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है, जिसमें अनेक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


एंटोनियो हलीली को कुछ दूरी से एक गोली सीने में मारी गई। इसके बाद साप्ताहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। एक वीडियो में दिख रहा है कि लोग चिल्ला रहे हैं और मेयर के सुरक्षागार्डों ने हमलावरों पर जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी। 

हालांकि हमलावर भागने में कामयाब रहे और हलीली को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। टाउन पुलिस प्रमुख रेनाटो मर्काडो ने कहा कि हलीली पर 150 मीटर की दूरी से गोली चलाई गई। उन्होंने कहा कि यह दूरी आश्चर्यजनक है। यह किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता है। वह निश्चित तौर पर कोई प्रशिक्षित हमलावर रहा होगा।
विज्ञापन


बता दें कि विवादित हलीली खुद की तुलना राष्ट्रपति डूटर्टे से करते थे। वह अपराध और अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ राष्ट्रपति के सख्त रुख का सार्वजनिक तौर पर समर्थन करते थे। लेकिन साल 2017 में डूटर्टे ने नशीली दवाओं से जुड़े लोगों की एक सूची जारी की जिसमें हलीली का भी नाम था। 

विपक्ष के नेता सीनेटर फ्रांसिस पांगीलीनान ने कहा कि साफ तौर पर यह सरकार द्वारा नशीली दवाओं के खिलाफ कथित तौर शुरू की गई लड़ाई में एक्सट्रा ज्यूडिशियल किलिंग (गैर न्यायिक हत्या) का एक और मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें