फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तानी शौहर ने मनाया ऐसा हैवानियत भरा सुहागरात, रिसेप्शन के दिन मर गई दुल्हन

Fri, 19 Jan 2018 08:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
ये कहानी एक ऐसे हैवान पति की है जिसने सुहागरात को अपनी पत्नी के साथ ऐसा अत्याचार किया कि उसकी जान ही निकल गई। मामला पाकिस्तान का है। जहां सुहागरात के दिन शौहर ने लोहे की रॉड से बीवी के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद रिसेप्शन वाले दिन महिला की मौत हो गई। आरोपी शख्स की मानसिक हालत गड़बड़ थी। पीड़िता के परिजन ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।


अस्पताल की डॉक्टर फातिमा शिरीन को जब पता लगा कि उनके अस्पताल में ऐसा केस आया तो उन्होंने इसके विरोध में ट्वीट भी किए। जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा निकला। महिला डॉक्टर ने ट्वीट किया कि, 'मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोह की रॉड से बलात्कार किया था।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें