फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ आया नाबालिग सीरियल किलर, 30 लोगों का कर चुका है कत्ल

Sat, 04 Feb 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्त में आया सीरियल किलर
विज्ञापन
एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है, जो करीब 30 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। चौंका देने वाला ये सीरियल किलर महज 17 साल का है, लेकिन खूनी खेल की सनक इसमें सालों से समाई हुई थी। बताया जा रहा है कि उसने सिर्फ 12 साल की उम्र से ही लोगों को मारना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


दरअसल इस सीरियल किलर को कोलंबिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानून दाव-पेचों की वजह से सीरियल किलर की पहचान को गुप्त रखा गया है। हालांकि उसे फ्रीजोलीतो के नाम से पुकारा जा रहा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक फ्रीजोलीतो को चार महीने तक लगातार खोजने के बाद पकड़ा गया है।

उसने हाल ही में कैली के एक शॉपिंग सेंटर में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी को अभी बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है और उसे 18 साल का होने पर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें