कई टीवी
सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर ने पहले तो
सेक्स वर्कर के साथ रात बिताई और बाद में उसी के खून से हाथ रंग लिए। पुलिस के मुताबिक एक्टर ने रात बिताने के बाद उसे गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।घटना मेक्सिको सिटी के एक होटल की है यहां मेक्सिको टीवी स्टार एक्सेल एरेनास को एक सेक्सवर्कर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सेक्स वर्कर
एक्सेल Tremul, La Jaula जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने Jose Jose, El Principe de la Cancion कई टीवी सीरियल भी किए हैं।अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार 27 साल एक्सेल ने करेन ऐलेन ग्रोडिस्की नाम की एक डांसर के साथ एक होटल में रात बिताई। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
सेक्स वर्कर
वहीं होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार रूम सर्विस में काम करने वाले एक नौकर ने बताया कि उसने डांसर को एक्सेल के साथ रूम में देखा था। साथ ही ये भी बताया कि एक्सेल ने करेन से पहले होटल से चेकआउट किया।
वहीं करेन रूम में ही रुकी हुई थीं। कुछ देर बाद करेन होटल के रूम में मृत पाई गई। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर एक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करेन के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं, वहीं उसके शरीर के कई अंगों को भी क्षति पहुंचाई गई।