फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS ने पीएम मोदी को बताया मुसलमानों का दुश्मन

Tue, 03 Jan 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट डर पैदा करने के लिए अक्सर कैदियों की बर्बर हत्या करने वाले वीडियो जारी करता रहता है। लेकिन इस बार उसने जो नया वीडियो जारी किया है उसमें विश्व के बड़े नेताओं को अपना निशाना बनाया है। आईएसआईएस ने कथित तौर पर इन नेताओं को मुसलमानों का दुश्मन बताया है।
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शामिल किया गया है। कथित वीडियो करीब 19 मिनट का है और इसमें तुर्की के सैनिकों को जिंदा जलाया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पोप फ्रांसिस, तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप एर्डोगन समेत कई बड़े नेताओं को मुसलमानों का दुश्मन दिखाया गया है।

बता दें कि ये वीडियो तुर्की के इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले के बाद जारी किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी की उस तस्वीर को इस्तेमाल किया गया है जिसमें वे नवंबर 2015 में जी-20 समिट के दौरान वहां के राष्ट्रपति रिसेप एर्डोगन से हाथ मिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिहादी वेबसाइट पर किया गया अपलोड

इस्लामिक स्टेट के आतंकी

दरअसल, आईएसआईएस सीरिया में हुई जंग के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप एर्डोगन को दोषी मानते हैं। साथ ही वे बाकी नेताओं को मुसलमानों के खिलाफ कदम उठाने वालों की लिस्ट में रखते हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो नार्थ सीरिया में बनाई गई है, जिसे जिहादी की वेबसाइड पर अपलोड किया गया। इससे पहले इस्तांबुल में हुए आतंकी हमले में 39 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें दो भारतीयों की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें