फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी पुलिस अफसर हुई यौन उत्पीड़न का शिकार, 9 सेकंड का वीडियो वायरल

Fri, 01 Sep 2017 03:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : Mirror
विज्ञापन
नॉटिंग हिल कार्निवल में एक महिला पुलिस अधिकारी से हुए यौन उत्पीड़न का 9 सेकंड का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन


फुटेज में दिख रहा है कि एक आदमी जो एक सफेद टी-शर्ट, शॉर्ट्स और कैप में दिखता है, जो काला है, एक गोरी महिला अधिकारी को जोर से धक्का दे रहा है। वायरल वीडियो में आदमी हंसते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन, उस वीडियो में महिला अधिकारी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

मिरर न्यूज द्वारा देखी गई 9 सेकेंड के वीडियो क्लिप्स में कोई आवाज नहीं है। पुलिस ने कहा- हम वीडियो के बारे में जानते हैं और घटना के दौरान जो लोग मौजूद थे उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को ट्विटर पर हजारों बार शेयर किया गया

- फोटो : Mirror
वीडियो को ट्विटर पर हजारों बार शेयर किया गया है। बहुत सारे लोग इस मामले में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, कुछ लोगों ने इस हमले को यौन उत्पीड़न बताया, वहीं कुछ का कहना था कि हो सकता है पुलिस महिला अधिकारी अपनी मर्जी से अच्छी भावना के साथ मजे ले रही हो।

लंबे समय से नॉटिंग हिल कार्निवल विवादास्पद रहा है, जो अफ्रीका में कैरेबियन संस्कृति का जश्न मनाने का सबसे बड़ा त्यौहार है। नॉटिंग हिल कार्निवल में डांस का ऐसा जलवा बिखेरा जाता हैं, जो सेक्स को बढ़ावा देते हैं। माना जाता है कि यह डांस जमैका क्लब से शुरू हुआ था ।

2009 में, द्वीप के अधिकारियों ने ऐसे गाने और वीडियो पर यह कह कर प्रतिबंध लगा दिया था कि, कलाकार यौन हिंसा को लोकप्रिय बना रहे हैं।  हर साल, ऐसे वीडियो सामने आते है जिसमें पुलिस अधिकारियों को लोग डांस में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते दिखते हैं।  अधिकांश पार्टी के दौरान पुलिस महिला अधिकारी भी पुरुष अधिकारियों के साथ डांस करते हैं और इस दौरान वे काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देते हैं। लेकिन, इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक गंभीर बहस शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें