फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पिता ने 4 साल की बेटी को पिला दी शराब

Fri, 29 Dec 2017 08:20 PM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक रेस्तरां द्वारा एक चार साल की बच्ची को गलती से शराब पिलाने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने बताया कि रेस्तरां ने गलती से जूस की जगह उनकी बेटी को शराब दे दी। इसके बाद बच्ची अजीबोगरीब हरकतें करने लगी थी।
विज्ञापन


ब्रिटेन के वारिंगटन में मशहूर फ्रैंकी एंड बेन्नी श्रृंखला के एक रेस्तरां में 33 वर्षीय मार्क थॉमस 20 दिसंबर को प्री-क्रिसमस का जश्न मनाने अपनी मंगेतर और बेटी के साथ गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एवलीन प्यासी थी और उसने कॉकलेट का एक तिहाई पैग पी लिया।

थॉमस और उनकी 29 वर्षीय मंगेतर केथरीन विल्सन ने सोचा कि उस ग्लास में जूस है इसलिए उन्होंने एवलीन को और पी लेने के लिए कहा। हालांकि इसके बाद वेट्रेस दौड़ती हुई आई और अपनी गलती मानी।
विज्ञापन


थॉमस ने कहा कि इस घटना के बाद उनकी बेटी सीधे नहीं चल पा रही थी, जोक सुना रही थी और बाथरूम के शीशे में खुद को देखकर हंस रही थी। फ्रैंकी एंड बेन्नी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी। दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए रेस्तरां के प्रणाली विश्लेषक ने रेस्तरां को बच्चों के जूस को प्लास्टिक बीकर या बच्चों के हिसाब से पेश करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें