फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 माह के मासूम की बेरहमी से मौत, मां बोली-मेरा पति ही कातिल है

Wed, 13 Sep 2017 06:30 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
आरोपी पिता क्रेग डाइक - फोटो : Mirror
विज्ञापन
आठ महीने के मासूम बच्चे की बेरहमी से मौत हो गई। बच्चे की मां ने अपने पति को ही बेटे के कत्ल का दोषी ठहराया, जबकि आरोपी का कहना कुछ और है। 
विज्ञापन


घटना, ब्रिटेन के मैनचेस्टर सिटी की है। मासूम बच्चे की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है।

मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दावा किया है कि आरोपी पिता क्रेग डाइक (25) ने अपने आठ महीने के बेटे लेयटन फ्लिन को जानबूझकर जानलेवा चोट पहुंचाई है क्योंकि रात को सोते वक्त बच्चा रो रहा था जिस वजह से आरोपी ने गुस्से में आकर बच्चे को फर्श पर गिरा दिया।  

पढ़ें- 'राम रहीम को सेक्स की लत'- ये खबर बिल्कुल झूठ, ये है इसका सबूत

आरोपी पिता क्रेग डाइक ने अपने बच्चे की मौत का कारण होने से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसके बेटे की मौत फर्श में गिरने से हुई है। और इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। इसके अलावा कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि आरोपी की पत्नी  फ्लिन को पता था कि डाइक एक हिंसक युवक है, जो उसके बच्चे के लिए खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइक ने कोर्ट में वकील नील औशर द्वारा लगाए गए आरोप सोते समय बच्चे का रोना उसे पागल बनाता है से इनकार किया है। उसने कहा कि उसके बच्चे का रात में रोना एक सामान्य बात थी, इसलिए उसने बच्चे के रोने पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें