ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में एक शख्स के अपनी 14 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार बच्ची अपने पिता के इस घिनौने कारनामे की वजह से मां बन गई है।
डेली मेल के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है कि उसने जान से मार देने की धमकी दे कर अपनी बच्ची के साथ इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। आरोपी पिता ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में कहा,' मैं इंसान नहीं हूं बल्कि मैं एक जानवर से भी बदतर हूं।'
सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पिता ने अपनी चाकू दिखा पीड़ित बच्ची के साथ यह सब किया है और धमकी दी कि अगर वह अपनी मां को इस बारे में बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। साथ ही उसने बच्ची को जबरन पॉर्न फिल्मे दिखाई और वैसा ही सब करने को कहा।