घरवालों से झूठ बोलकर दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाना छात्रा को महंगा पड़ा। दोस्त ने साथियों सहित छात्रा से गैंगरेप किया। घटना, पंजाब के बठिंडा शहर की है। मौड़ मंडी निवासी नौवीं की एक छात्रा ने अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घरवालों से झूठ बोला।
बीए में पढऩे वाले रामनगर निवासी निर्मल सिंह ने उसे दोस्ती का ऑफर दिया। वह उसे ठुकरा नहीं पाई। दोनों आपस में बात करने लगे। इसी बीच, निर्मल सिंह ने कहा कि उसका 19 अगस्त को उसका जन्मदिन है। वह अपने सभी दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने जा रहा है।
निर्मल सिंह ने कहा कि उसकी जन्मदिन की पार्टी में उसके साथ कालेज में पढऩे वाली अन्य लड़कियां भी आएंगी। लड़की निर्मल की बातों में आ गई। 19 अगस्त को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन रास्त में वह स्कूल जाने के बजाय निर्मल सिंह के साथ उसकी कार में बैठकर उसके जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चली गई। निर्मल सिंह उसे खेतों की मोटर पर ले गया। वहां पर निर्मल सिंह के दो दोस्त सेवक सिंह और अवतार सिंह पहले से मौजूद थे। लड़की ने पूछा कि यहां तो सुनसान है। पार्टी कहां पर है। इस पर निर्मल ने कहा कि पार्टी यहीं होनी है। उसके अन्य साथी व महिला मित्र भी जल्द पहुंचने वाले है।