एक स्कूल टीचर द्वारा अपने ही कक्षा के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला टीचर पिछले दो साल से छात्र का यौन शोषण कर रही थी।
घटना अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी का है, जहां एक चार्टर स्कूल की महिला शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षिका पर 15 साल की उम्र के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। पीड़ित छात्र की उम्र अभी 17 साल है, उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से महिला शिक्षक के साथ आपसी सहमति से रिलेशनशिप में था।
मियामी हेराल्ड न्यूज के मुताबिक वेलेरिया एशले कोस्टाडोन (30) जो कला विषय की शिक्षक हैं उन्हें पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके साथ महिला शिक्षक ने घर में एक दिन में चार बार संबंध बनाए साथ ही स्कूल में छुट्टी होने या किसी विशेष अवसर पर स्कूल में और कार में उन्होंने उसके साथ सेक्स किया था।
स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक, कोस्टाडोनी चार्टर स्कूल के वायनवुड कैंपस में भाषा कला विभाग की अध्यक्ष है। 30 साल की कोस्टाडोनी का जन्म पैरागुए में हुआ था, लेकिन 90 के दशक के शुरुआती दिनों में वो मियामी चली आई। शिक्षक ने मियामी स्कूल के लिए सात साल काम किया है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गिरफ्तारी के बाद स्कूल से हटाया गया है या नहीं।
कोस्टाडोनी पर 16 साल से कम उम्र के बच्चे और एक नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने, अश्लील और कामुक रूप से उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। डब्ल्यूटीवीजे ने बताया कि उसपर 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।