फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना अड्डे पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना अड्डे के पास मिला युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका
विज्ञापन

रोहतक।
शहर के गोहाना अड्डे के नजदीक वीरवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त खोखराकोट निवासी 33 वर्षीय अशोक के तौर पर हुई। परिजनों का कहना है कि किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आशंका है कि अशोक की मौत ठंड के चलते हुई है। ओल्ड सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि गोहाना अड्डे के पास एक युवक का शव पड़ा है। तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान अशोक निवासी खोखराकोट के तौर पर हुई। मौके पर खोखराकोट निवासी शमशेर व संजय पहुंचे। उन्होंने बताया कि अशोक उनका बड़ा भाई था जो अविवाहित होने के बावजूद अकेला रहता था। परिजनों ने बताया कि रात को वह घर से निकला होगा। हो सकता है रात को ठंड के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें