13 साल की नाबालिग लड़की को एक युवक ने अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने नाबालिग की अश्लील तस्वीरें खींची ली थी। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर अपने बड़े भाई से संबंध बनाने का दवाब बनाया। इस मामले में आरोपी को 16 साल की जेल हुई है।
मामला उत्तर इंग्लैंड का है। रिमोरलेस पॉल लीटन नाम के युवक पर आरोप है कि यह शख्स किशोरों को ब्लैकमेल करके उन्हें रिश्तेदारों का रेप करने के लिए मजबूर करता था। इंग्लैंड की डरहम काउंटी में रहने वाले 32 वर्षीय पॉल लेटन ने 40 फर्जी फेसबुक प्रोफाइल्स बनाई हुई थी। इनके जरिए वह यूके, कनाडा, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया के किशोरों के साथ दोस्ती करता था।
पहले वह धोखे से उन किशोरों से अश्लील तस्वीरें मंगाता, फिर उन तस्वीरों को उनके रिश्तेदारों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल करता था। पॉल ने न्यूकासल क्राउन कोर्ट में आरोपी ने बच्चों के यौन शोषण करने की बात को कबूल की हैै।
पढ़ें:- पत्नी को दोस्त संग बेडरूम में देख भड़का पूर्व सैन्य अफसर, चली गई नौकरी
कोर्ट अमेरिका के फ्लोरिडा के 14 साल के एक किशोर के मामले की सुनवाई कर रहा था। पॉल इस किशोर के साथ लड़की बनकर बात करता था। बाद में उसने इस किशोर को ब्लैकमेल करते हुए 1 साल की भतीजी का कई बार रेप करने को मजबूर किया।