अमेरिका के टेक्सास प्रांत से यौन शोषण का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक 30 वर्षीय महिला को एनल सेक्स (गुदा मैथुन) और ओरल सेक्स के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी मार्क बेनावाइड्स की उम्र 48 साल है। मामला टेक्सास कोर्टरूम में पहुंच चुका है।
जहां अधिवक्ता ने सैन एंटोनियो के पूर्व वकील रहे मार्क बेनावाइड्स पर आरोप लगाया कि वह अपने क्लाइंट्स को कानूनी सेवाएं देने के बदले यौन संबंध रखता है। कोर्ट में इस मामले से संबंधित वीडियो क्लिप चलाई गई। इस दौरान पीड़ित महिला अपने चेहरे पर हाथ रखकर रो रही थी।
इस मामले में मंगलवार को टेक्सास कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने एक साक्ष्य फुटेज पेश कर कहा था कि आरोपी शख्स ने अपने क्लाइंट पर कानूनी सेवाओं के बदले गुदा सेक्स करने के लिए दबाव बनाया था।
कोर्ट में पेश किए गए वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला रो- रो कर आरोपी से कह रही है कि 'तुम मुझे चोट पहुंचा रहे हों....इतना अशिष्ट मत बनो।' इसके अलावा वीडियो में पीड़ित महिला के शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।