फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में 15 साल की सिख लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 03:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से दो आदमियों ने एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म किया। लाहौर पुलिस ने कहा कि लड़की मानसिक तौर पर अस्थिर है। वह शनिवार को लाहौर से 80 किलोमीटर दूर स्थित ननकाना साहिब के गुरुद्वारे से गायब हो गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। 

विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि परिवार ने ननकाना बाईपास के पास पंजाब इमरजेंसी सर्विसिज रेस्क्यू 1122 की एक एंबुलेंस देखी। हमने एंबुलेंस के अंदर से लड़की के चिल्लाने की आवाजें सुनीं। हम वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि वह हमारी लड़की का यौन शोषण कर रहे थे। पिता ने बताया कि आरोपी मौके से भाग गए और कुछ किलोमीटर दूर उन्होंने लड़की को फेंक दिया।

परिवार लड़की को अस्पताल लेकर गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ननकाना सिटी पुलिस अधिकारी नदीम अहमद ने बताया कि आरोपी अहसान अली और सुमीन हैदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता मेडिको लीगल टेस्ट से गुजरी है। उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता मुहम्मद फारूक का कहना है कि विभाग ने एक अलग जांच समिति बनाई है। आरोपियों को निलंबित करके मामले की जांच की जा रही है। 14 सालों के इतिहास में यह पहली बार है जब रेस्क्यू 1122 के कर्मचारी ऐसे मामले में फंसे हैं। दोनों कर्मचारियों ने अपनी शपथ से उलट काम किया है। विभाग पूरी तरह से पुलिस की मदद कर रहा है ताकि मामले में न्याय हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें