जुर्माना नहीं, सख्त कार्रवाई हो
प्रधानमंत्री जिस योजना का लोकार्पण करते हैं, उसे पूरी तरह से जांचा-परखा जाता है, तब उद्घाटन या शिलान्यास कराया जाता है। लेकिन कमांड सेंटर पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया है। जनता के पैसों का केवल दुरुपयोग किया गया है। केवल जुर्माना नहीं बल्कि कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
भ्रष्टाचार की जांच भी की जाए
स्मार्ट सिटी के हर काम की जांच होनी चाहिए। एक साल पहले कमांड सेंटर शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक काम नहीं कर पा रहा। निगरानी तो तब होगी, जब कैमरे काम करेंगे। कमांड सेंटर में हुए भ्रष्टाचार की जांच जरूरी है। - मुकेश यादव, पूर्व पार्षद
आईटीएमएस का हाल
उपकरण लगे चालू बंद
फिक्स कैमरे 60 3 57
पीटीजेड कैमरा 56 20 36
एएनपीआर कैमरा 207 78 129
आरएलवीडी कैमरा 109 43 66
पीए सिस्टम 43 20 23
पैनिक बटन 43 27 16
ई-चालान डिवाइस 100 0 100
आगरा में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा: तीन बच्चों सहित महिला के ऊपर गिरी ढाय, एक बच्ची की मौत