फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ेंगे कोरोना से: मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं

Mon, 14 Jun 2021 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धारावी में अभी तक कोरोना के कुल 6861 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 13 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
धारावी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के धारावी इलाके में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। ग्रेटर मुंबई नगरपालिका ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि आठ अप्रैल को धारावी में एक दिन में सबसे ज्यादा 99 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


महागनर की धारावी झुग्गी बस्ती में दो फरवरी के बाद से पहली बार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यह दुनिया की सबसे अधिक घनी शहरी बस्तियों में से एक है। एक नगर निकाय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि धारावी में संक्रमितों का आंकड़ा 6861 पर अपरिवर्तित है, फिलहाल इस झुग्गी बस्ती के 13 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें सात अस्पताल में और छह घर में पृथकवास में हैं।

अधिकारी के अनुसार धारावी में अब तक कोविड-19 के 6,489 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस क्षेत्र में इस महामारी का पहला मामला पिछले साल एक अप्रैल को आया था और इस साल दूसरी लहर के दौरान आठ अप्रैल को सर्वाधिक 99 मामले सामने आए थे। ढाई वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले धारावी में झुग्गियां और सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयां हैं। इस क्षेत्र में करीब साढ़े छह लाख लोग रहते हैं।
विज्ञापन

 
पिछले हफ्ते से एक से तीन मामले आ रहे सामने
बता दें कि बीते मंगलवार को नगर निकाय द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के एक दिन बाद मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए थे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया था कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद धारावी में कुल मामले बढ़कर 6,844 हो गए। उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 से पीड़ित हुए 6,465 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 20 मरीज उपचाराधीन हैं। धारावी में 31 मई के बाद से प्रतिदिन संक्रमण के एक से तीन मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें