फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: वाईएसआरसी विधायक पर ड्राइवर की हत्या का मामला दर्ज, मृतक की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की

Sun, 22 May 2022 10:29 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, अमरावती

सार

वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर के खिलाफ अपने पूर्व ड्राइवर वी सुब्रह्मण्यम की मौत में कथित तौर पर शामिल होने के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश ने पुलिस रविवार को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर के खिलाफ अपने पूर्व ड्राइवर वी सुब्रह्मण्यम की मौत में कथित तौर पर शामिल होने के लिए हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की ताकि उसे न्याय मिल सके।

विज्ञापन

 
संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी ड्राइवर की मौत
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी का ड्राइवर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला है और उन्होंने सीधे विधायक पर ही उंगली उठाई थी।

एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर अपने ड्राइवर के शव को अपनी कार में रखकर लाए और पीड़ित परिवार को सौंप दिया और दावा किया कि यह दुर्घटनावश मौत का मामला है। मृतक वी सुब्रह्मण्यम पिछले पांच साल से एमएलसी के ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन

 
19 मई की रात भास्कर सुब्रह्मण्यम के घर आए और उसे बाहर ले गए। बाद में दोपहर करीब दो बजे एमएलसी शव के साथ सुब्रह्मण्यम के घर लौटे और परिवार को सौंप दिया। उदय भास्कर ने दावा किया कि सड़क दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, लेकिन जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सरपवरम सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा ने फोन पर कहा कि उन्होंने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 (संदिग्ध परिस्थितियों में मौत) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें