फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन से प्यार कर बैठा युवक, दोनों को चाकुओं से गोंदा

Fri, 02 Jun 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बेलघाट क्षेत्र के कटया गांव में मौसेरी बहन से प्यार करने वाले युवक और उसकी प्रेमिका को युवती के भाइयों ने पहले लाठी से मारा फिर चाकू से गोदकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने युवक की आंख में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इसके बाद गांव में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर युवती भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक भभया निवासी कैलाश निषाद के बेटे अजय की मौसी का घर पास के कटया गांव में है। अजय मौसी की लड़की प्रियंका से प्यार करता है। दोनों एक-दूसरे से शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी जब लड़की के भाइयों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। बुधवार को प्रियंका के परिवार वालों ने अजय को यह कहकर घर बुलाया कि शादी की बात करनी है। रात में खाना खाने के बाद अचानक प्रियंका के भाइयों राजू, राकेश और सुरेश ने लाठी से अजय की पिटाई शुरू कर दी।

इसी बीच एक भाई ने चाकू से हमला कर दिया। अजय को पिटता देख जब प्रेमिका बचाने के लिए दौड़ी तो भाइयों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने अजय की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद दोनों को गांव में सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों को सांसें चलती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


दस दिन पहले लखनऊ चली गई थी प्रेमिका
दोनों में करीब एक साल से प्रेम संबंध है। अजय का परिवार लखनऊ में रहता है। करीब दस दिन पहले अजय के साथ प्रियंका भी लखनऊ गई थी। वहां मौसी के घर से फोन आने पर अजय उसे शादी की उम्मीद में लेकर गांव आया था।

मरा समझकर सड़क पर फेंका था
प्रेमी युगल की पिटाई के बाद भाइयों ने दोनों को मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया था, मगर उनकी जान बच गई। सुबह ग्रामीणों के एकत्र होने और पुलिस को सूचना देने पर जब भाइयों को पता चला कि दोनों जिंदा हैं तो वे फरार हो गए। दूसरी तरफ ग्रामीणों में इस प्रेम संबंध को लेकर चर्चा होती रही।

ऑनर किलिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
कटया गांव में ऑनर किलिंग की सूचना पाते ही पुलिस दौड़ पड़ी। बेलघाट पुलिस को पहले हत्या की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर दोनों की सांसें चलती मिलीं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।भाइयों द्वारा बहन और उसके प्रेमी को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

- आरपी पांडेय, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें