फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: योगी कैबिनेट के मंत्री बोले- सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा

Thu, 16 May 2024 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा संविधान को न तो कोई बदल सकता है, और न ही कोई समाप्त कर सकता है। संविधान में केवल सुधार के उद्देश्य से संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
BJP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। हमारे संविधान को न तो कोई बदल सकता है और न ही समाप्त कर सकता है। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कन्नौज से विधायक असीम अरुण ने गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में सर्वधर्म समाज की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। अरुण ने कहा कि लोग बोलते थे कि तारीख नहीं बताएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कोर्ट के आदेश से बिना कर्फ्यू लगे बिना झगड़ा हुए मंदिर बना।

विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा संविधान को न तो कोई बदल सकता है, और न ही कोई समाप्त कर सकता है। संविधान में केवल सुधार के उद्देश्य से संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण के खिलाफ नहीं है। सबका साथ सबका विकास के लिए हर जरूरतमंद नागरिक को समानता का अधिकार देने के लिए आरक्षण की समर्थक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें